in

पाली क्षेत्र में दर्दनाक घटना: पत्नी के जाने से टूटे युवक ने किया आत्मघाती प्रयास, हॉस्पिटल से भी भागा।

पाली। जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के कोट सोलंकियान गांव में एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने नशे की हालत में खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, कोट सोलंकियान निवासी 38 वर्षीय गोविंद पुत्र खरताराम मजदूरी का कार्य करता है। परिजनों ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह गहरे तनाव में रहने लगा था।

शुक्रवार को नशे की हालत में उसने चाकू से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे पाली रेफर किया गया।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचने पर भी युवक इलाज से इनकार करता रहा और ट्रोमा वार्ड के बाहर से अचानक भाग निकला। यह देख परिजन उसके पीछे दौड़े और अस्पताल के मुख्य गेट के पास उसे पकड़कर वापस लाए। इसके बाद दोबारा उसे भर्ती करवाकर इलाज शुरू किया गया।

परिजनों के अनुसार युवक बार-बार इलाज से मना कर रहा था और बेहद परेशान नजर आ रहा था। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

अतिआवश्यक सलाह:- मानसिक तनाव या अवसाद जैसी स्थिति में समय पर परिजनों और विशेषज्ञों की मदद बेहद जरूरी होती है। ऐसे मामलों में समझदारी और सहानुभूति से काम लेना जीवन बचा सकता है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में गणगौर व्रत का उल्लास: महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर किया उद्यापन, गूंजे मंगलगीत।

सोजत रोड़: ट्रांसफार्मर पर काम करते समय गिरा कर्मचारी, सिर में गंभीर चोट — किया जोधपुर रेफर।