बगड़ी नगर (पाली)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुड़ा कलां के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।
सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में विद्यालय की छात्रा सेजल पुत्री श्री सुरेशचंद खींची ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।
सेजल ने 10वीं कक्षा में 97.17% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि विद्यालय में प्रथम रैंक हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।
संस्था प्रधान ने सेजल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसे कड़ी मेहनत और नियमित पढ़ाई का परिणाम बताया।


