in

पाली को मिला नया कलेक्टर: डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की हुई नियुक्ति, एलएन मंत्री उदयपुर स्थानांतरित।

पाली। राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में 65 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में पाली जिले में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को पाली का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले जयपुर में संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन के पद पर कार्यरत थे। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं वर्तमान कलेक्टर एलएन मंत्री का तबादला उदयपुर कर दिया गया है, जहां उन्हें आयुक्त टीएडी एवं आयुक्त देवस्थान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाली में उनके कार्यकाल को सराहनीय माना जा रहा है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया।

इस प्रशासनिक बदलाव को जिले के लिए अहम माना जा रहा है। नए कलेक्टर की कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं, वहीं प्रशासनिक व्यवस्था में भी आगामी दिनों में नए बदलाव देखने को मिल सकते है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में गूंजेगी अदब की महफिल: ‘एक शाम अमन-शांति व भाईचारे के नाम’ मुशायरे का आयोजन 11 अप्रैल को

सोजत: जिज्ञासु कोठारी ने वाणिज्य वर्ग में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर।