in

सोजत: जिज्ञासु कोठारी ने वाणिज्य वर्ग में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर।

सोजत। बिरला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, सोजत सिटी के प्रतिभाशाली छात्र जिज्ञासु कोठारी ने वाणिज्य वर्ग में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोजत रोड निवासी जिज्ञासु, सुरेश कुमार कोठारी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जिज्ञासु की सफलता पर सोजत रोड स्थित उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर भाजपा बगड़ी मंडल के महामंत्री जय नारायण गहलोत, भाजपा नेता जय सिंह सांखला, विनय शर्मा, मुकेश कुमार माली, ढगल नाथ रावल एवं पारसमल माली सहित कई कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने जिज्ञासु का साफा पहनाकर, माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

जिज्ञासु कोठारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और बड़ी बहन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

इस अवसर पर सोजत रोड के जैन समाज सहित मित्रों और शुभचिंतकों ने भी जिज्ञासु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली को मिला नया कलेक्टर: डॉ. रविन्द्र गोस्वामी की हुई नियुक्ति, एलएन मंत्री उदयपुर स्थानांतरित।

 राजस्थान में कांग्रेस का “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान शुरू; पाली के सुमेरपुर से हुआ आगाज