in

शिक्षा जगत में नई ऊर्जा: प्रो. रमन कुमार दवे बने कुलगुरु, समाज में खुशी की लहर।

जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गौरव एवं शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफेसर डॉ. रमन कुमार दवे को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय का नया कुलगुरु नियुक्त किए जाने पर समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सोजत सहित विभिन्न क्षेत्रों से बधाइयों का तांता लग गया है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रो. दवे विश्वविद्यालय के 9वें कुलगुरु के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में वे जोधपुर के बीएम कॉलेज के निदेशक हैं और इससे पूर्व जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता तथा विभागाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

बधाइयों की बौछार…

मेहंदी नगरी सोजत से पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, अभिनव कला मंच के सचिव चेतन व्यास, हितेंद्र व्यास, रोहित व्यास, वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, जितेंद्र व्यास, रमेश व्यास, सुरेंद्र त्रिवेदी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शिक्षा सुधार पर रहेगा फोकस..

नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. दवे ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि—

विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर नियमित किया जाएगा

परीक्षाएं समय पर आयोजित होंगी

रिजल्ट में देरी खत्म करने के लिए सख्त मॉनिटरिंग होगी

परीक्षा प्रक्रिया को तकनीकी रूप से मजबूत किया जाएगा

मूल्यांकन और परिणाम की हर प्रक्रिया के लिए निश्चित टाइमलाइन तय होगी

पारदर्शिता और संवाद पर जोर..

प्रो. दवे ने बताया कि वे पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए छात्रों और शिक्षकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करेंगे, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

कुल मिलाकर, प्रो. दवे की नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और आधुनिक व्यवस्थाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 राजस्थान में कांग्रेस का “संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ” अभियान शुरू; पाली के सुमेरपुर से हुआ आगाज