सोजत। स्थानीय मोड़ भट्टा स्थित भोलेश्वर महादेव पार्क में आयोजित चार दिवसीय स्वर्गीय जसवंत सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में बगड़ी टाइगर (बगड़ी नगर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मारवाड़ जंक्शन को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के शानदार खेल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे मैदान में रोमांच का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका सत्तू सिंह भाटी, जगदीश गहलोत एवं विक्रम सिंह ने निभाई।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि संत समाज के अर्जुन दास महाराज, नगर पालिका अधिकारी जगदीश सोलंकी,सोजत उपखंड पत्रकार संघ अध्यक्ष अशोक खींची, ताराचंद टाक, सुगनचंद बागोल, भवानी सिंह, विशन सिंह एवं दलपत सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के वीरेंद्र सिंह, करण सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनोज पालीवाल, परविंदर सिंह, जयदीप, प्रिंस सांखला, ललित फौजी, जितेंद्र सांखला एवं मोंटू सेन ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह को संबोधित करते हुए वार्ड सेवक एवं पूर्व पार्षद जोगेश कुमार ‘लक्की’ ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्त की एक यूनिट किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। साथ ही कोरोना काल से मिली सीख का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के माध्यम से रक्तदान और वृक्षारोपण का संदेश भी दिया। इस क्रम में 17 जुलाई को रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक मैचों का आनंद लिया। इस अवसर पर राकेश्वर शर्मा, गौतम तंवर, पत्रकार अकरम खान, अम्बालाल जोशी, सोहन मालवीय, बालकिशन मालवीय, बंशीलाल सुथार, जगदीश सेन, कानाराम चौधरी, नेमीचंद फौजी, भवानी सिंह कंटालिया, सुमन हल्किया, पारसमल सिंघाड़िया, संतोष सिंह, रणजीत सिंह राजपुरोहित, राजेंद्र सांखला, देवाराम (बैंक मैनेजर), रतन बंजारा, भरत सोलंकी, संजू मालवीय, सेंटू सेन, हिमांशु बंजारा, जितेंद्र सिंह, कुलदीप दाधीच सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।



