सोजत सिटी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेन्दड़ी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाली के छात्र मितांशु शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मितांशु ने अंडर-19 वर्ग के 88 किलोग्राम भार वर्ग वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में बेहतरीन तकनीक, ताकत और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान उनके दमदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
मितांशु की इस उपलब्धि से डीपीएस पाली विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सहित दादा कन्हैयालाल शर्मा और पिता रवि शर्मा ने मितांशु को शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मितांशु की इस उपलब्धि ने परिवार और विद्यालय और सोजत का नाम गौरवान्वित किया है।


