in

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम:आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री।

सोजत। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व की योजनानुसार राजस्थानभर में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के तहत सोजत मंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, विधायक शोभा चौहान, महिला मोर्चा अभियान जिला प्रभारी रेखा जैन के निर्देशानुसार तथा सोजत मंडल प्रभारी दीपिका शर्मा की योजनानुसार कार्यक्रम आयोजित हुए। सोजत शहर में मंत्री रेखा परिहार एवं सुशीला शर्मा के संयोजन में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का दौरा किया।

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनवाड़ी सहायिकाओं का माल्यार्पण कर सम्मान एवं बहुमान किया गया। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा इनके लाभ आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों में आने वाले बालक-बालिकाओं को सेब, पेंसिल एवं चॉकलेट वितरित किए गए। बच्चों के बीच महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समय बिताकर सेवा एवं अपनत्व का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान भावुक कर देने वाला प्रसंग भी सामने आया। महिला मोर्चा की एक बहन की बेटी के जन्म के समय रात्रि में भी सराहनीय सेवा प्रदान करने वाली आशा कार्यकर्ता अंजू राठौड़ का उसी बालिका ने, जो अब पांच वर्ष की हो चुकी है, स्वयं माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस आत्मीय पल ने उपस्थित महिलाओं को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस प्रसंग को सेवा, मातृत्व और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने और एक-दूसरे के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर आशा चौहान, मंजु, वैशाली गहलोत, कुसुम, ममता सोनी, शकुंतला शर्मा, प्रियंका, किरण सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी के प्रति समर्पण को मिला सम्मान, डॉ. रामस्वरूप भटनागर को ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से किया सम्मानित।

सोजत: डॉ. रशीद गौरी को हिंदी हितैषी सम्मान-हिंदी भाषा, साहित्य एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानित।