in

सोजत: डॉ. रशीद गौरी को हिंदी हितैषी सम्मान-हिंदी भाषा, साहित्य एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानित।

सोजत सिटी। हिंदी भाषा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित भाव से निरंतर सक्रिय वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रशीद गौरी को बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति संस्था द्वारा “हिंदी हितैषी सम्मान” से अलंकृत किया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदान किए गए इस सम्मान के माध्यम से डॉ. गौरी के हिंदी भाषा, साहित्य तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को सराहा गया।

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति ने डॉ. रशीद गौरी के साहित्यिक कृतित्व, साहित्यिक अवदान तथा हिंदी सेवा के प्रति उनकी निष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रति उनके प्रेम, सम्मान एवं समर्पण तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

संस्था ने कहा कि डॉ. रशीद गौरी जैसे हिंदी सेवी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका सम्मान हिंदी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित लोगों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है।

डॉ. रशीद गौरी को हिंदी हितैषी सम्मान मिलने पर सोजत शहर के साहित्यकारों, समाजसेवी संस्थाओं, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम:आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों को वितरित की शिक्षण सामग्री।

सोजत: सेवा से नेतृत्व तक मनीष पालरिया ने बनाया अपना अलग मुकाम, छात्र राजनीति से समाजसेवा तक का सफर।