in

सोजत मे गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर महापुरुषों को किया नमन,कांग्रेस भवन मे आयोजित हुआ कार्यक्रम।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत सिटी। सोजत नगर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस के तत्वाधान में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सोजत में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह एवं स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की स्वतंत्रता के आंदोलन को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सरल जीवन, दृढ़ नेतृत्व और “जय जवान, जय किसान” के प्रेरणादायी नारे से देशवासियों में राष्ट्रसेवा का भाव जागृत किया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के आदर्शों को केवल स्मरण तक सीमित न रखें, बल्कि अपने आचरण में अपनाकर समाज में सद्भाव, भाईचारे, ईमानदारी और सेवा भावना को मजबूत करें।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस सोजत विधानसभा अध्यक्ष पुनीत दवे एडवोकेट, विशाल कांकलिया, गयूर कुरैशी, पार्षद राकेश पंवार, अमित सांखला राकेश मालवीय, नौसाद रंगरेज, दिवेश सामरिया, रुद्राक्ष सिंघारिया आदि उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मिलीए अपने पार्षद से: सोजत के वार्ड संख्या 15 के युवा पार्षद इरफान खान ने सेवा को बनाया राजनीति का लक्ष्य।