in

सोजत: जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अलशिफा ने लहराया परचम,रही प्रथम स्थान पर ।

सोजत सिटी। सोजत की होनहार बेटी अलशिफा, पुत्री सलीम मोहम्मद फोनन ने जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर सोजत सहित पूरे जिले में अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। अलशिफा की इस उपलब्धि से समाजबंधुओं में खुशी की लहर है।

अलशिफा की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्यजनों एवं समाजबंधुओं ने उन्हें तथा उनके परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी ने कहा कि अलशिफा की यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर तेली समाज समिति की ओर से अलशिफा का माल्यार्पण कर सम्मान एवं हौसला अफजाई की गई। समिति पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में समिति प्रबंधक अनवर सोऊ, अध्यक्ष सद्दीक खान गौरी, सचिव अहमद खान बागड़ी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद इंसाफ फोनन, संरक्षक शकूर खान सोऊ, जहूरद्दीन बागड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने अलशिफा की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज की आराध्य महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव आज मनाया जाएगा।