*जुलूस ए मौहम्मदी शहर के मुख्य मार्ग से या रसूल अल्लाह की सदाओं के साथ शानों शौकत से निकला*

पाली जिला मुख्यालय पर आज मिलाद चौक नाडी मौहल्ला में हज़रत मौलाना जाकीर हुसैन नईमी साहब की तकरीर के बाद हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी व नायब़ सदर इंसाफ भाई सोलंकी की क़यादत में आगाज किया गया।
सिरतुन्नबी़ कमेटी के सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी व सैय्यद रमजान अली ने तमाम औलमा हजरात का इस्तकबाल कर इनाम इकरामात तक्सीम किए ओर हुज़ूर की आमद के पुरनूर मौकै पर लड्डू तक्सीम कर खुशी मनाई।

जुलूस ए मौहम्मदी में सिरतुन्नबी कमेटी के सदर व विधायक श्री भीमराज भाटी व मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई व पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी शकील नागौरी हाजी स ईद अंसारी आमीन डायर फरीद भाई छीपा युसूफ अशरफी हाजी शौकत शाह नौशाद अली जावेद पठान इरफान पठान जावेद जिलानी निशार भाई घोसी अमीर सोहेल खिलजी नजीर भाई सिंधी हाजी उमर भाई लौहार शहजाद अली रंगरेज शहबाज अली रंगरेज जाकीर गौरी इस्राइल भाई तेली आरिफ़ पिंजारा मकसूद भाई गुलाम मुस्तफा अकरम शाह सहित तमाम सिरतुन्नबी़ कमेटी की टीम जुलूस ए मौहम्मदी की व्यवस्था बनानें में साथ रहकर क़यादत की।

जुलूस करीब 4किलोमीटर की दुरी तय करते हुए।या रसूल अल्लाह की सदाओं से आसमान को गुंजायमान करतें हुए मिलाद चौक नाडी पहुंचा।इस दौरान जगह जगह सिरनी प्रसाद बांटा गया ओर सदर सिरतुन्नबी कमेटी हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ओर सदर मुस्लिम समाज हकीम भाई व विधायक श्री भीमराज भाटी सहित पदाधिकारीयों का हिंदू भाईयों ने सरार्फा बाजार व्यापार मंडल की ओर से साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान इस्तकबाल किया गया।
जुलूस के दौरान पुराना बस स्टैंड गणपती बप्पा शिव मंदिर के बाहर मुख्य पुजारी ओर टीम द्वारा मुस्लिम भाइयों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई।ओर कौमी एकता की मिसाल क़ायम की गई।पुजारी जी ने सिरतुन्नबी कमेटी के नायब सदर इंसाफ भाई सोलंकी सदस्य निशार भाई घोसी वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर अली रंगरेज व RJ22 News Pali के चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी को ईद मिलादुन्नबी की खुशीयों में शामिल होकर गले मिलकर बधाई दी।

पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सख्त कानून व्यवस्था के साथ भारी तादाद में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।ओर क्राइम ब्रांच शाखा सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई जिससे कानून व्यवस्था बनी रही और जुलूस अमन-चैन ओर भाईचारे के साथ सम्पन्न हुआ।सदर सिरतुन्नबी कमेटी सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी ने तमाम मुस्लिम समाज ओर विधायक श्री भीमराज भाटी ओर पुलिस प्रशासन नगर निगम विधुत विभाग जलदाय विभाग सहित सफाई कर्मचारीयों का आभार जताया ओर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****


