कांग्रेस जिलाध्यक्ष निम्बाडा महत्वपूर्ण ट्रेनिंग के दिल्ली रवाना हुए।

पाली 9 फरवरी 2026,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत इंदिरा भवन, कोटला मार्ग, नई दिल्ली में एक दिवसीय कांग्रेस जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा भी भाग लेंगे। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण मौजूद रहेंगे।
दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा जिले की संगठनात्मक विषयों पर एवं आगामी पंचायतीराज व निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। राजस्थान कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान का टास्क पूरा होने के बाद अब पार्टी ने अगले चरण की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी होते ही कांग्रेस अब उन्हें ट्रेनिंग के जरिए मैदान में उतारने की तैयारी में है। इसी कड़ी में 10 फरवरी को सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद उन्हें प्रशिक्षण देंगे और नया सियासी टास्क सौंपेंगे। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में जिला अध्यक्षों की एक दिवसीय ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। वर्कशॉप में संगठन संचालन, नेतृत्व क्षमता, चुनावी रणनीति और विचारधारा जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस ट्रेनिंग का सीधा उद्देश्य यह है कि आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों में जिलाध्यक्षों को निर्णायक भूमिका और वास्तविक पावर दी जाए। टिकट वितरण से लेकर बूथ मैनेजमेंट और चुनावी रणनीति तक जिलाध्यक्षों की राय को अहम माना जाएगा।
अंतिम सत्र में जिलाध्यक्षों से राहुल गांधी करेंगे संवाद
ट्रेनिंग के अंतिम सत्र में राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से संवाद करेंगे और उन्हें संगठन व राजनीति के गुर सिखाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे। ट्रेनिंग में तकनीक और आईटी पर खास फोकस रहेगा। पार्टी के वॉर रूम चेयरमैन सेंथिल जिला अध्यक्षों को एप संचालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

