in

पाली साहित्य संगम पुस्तक मेला बना ज्ञान और संस्कृति का उत्सव: टैगोर नगर सर्किट हाउस के पास अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर में उमड़ा पाठकों का सैलाब।

पाली। शहर के टैगोर नगर स्थित सर्किट हाउस के पास आजीम प्रेमजी फाउंडेशन के ऑफिस परिसर में आयोजित पाली साहित्य संगम पुस्तक मेला इन दिनों साहित्य और संस्कृति का बड़ा केंद्र बन गया है। 6 फरवरी से शुरू हुआ यह मेला 10 फरवरी तक चलेगा, जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ज्ञान, संवाद और मनोरंजन का भरपूर संगम देखने को मिल रहा है।

मेले में 10 से अधिक श्रेणियों की किताबें उपलब्ध हैं, जिनमें साहित्य, इतिहास, जीवनी, करियर, बाल साहित्य, स्वास्थ्य, समाज और संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें प्रमुख हैं। पाठकों को यहां न सिर्फ किताबें खरीदने का अवसर मिल रहा है, बल्कि लेखकों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद का मंच भी मिल रहा है।

संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक रंग

पुस्तक मेले को एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का रूप देते हुए इसमें विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। साहित्यिक संवाद, टॉक शो, करियर काउंसलिंग, लेखन कार्यशाला, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप, स्वास्थ्य एवं वेल बीइंग सत्र, ओपन माइक, गजल पाठ, लोक नृत्य और लोक गीत जैसे कार्यक्रम लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

सोमवार को रहे खास आयोजन…

सोमवार को मेले में करियर काउंसलिंग पर टॉक शो, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप, फिल्म का इतिहास: एक यात्रा विषय पर संवाद और लोक नृत्य का आयोजन हुआ। दिनभर बड़ी संख्या में शहरवासी मेले में पहुंचे और अपनी रुचि के अनुसार किताबें खरीदीं।

युवाओं में दिखा विशेष उत्साह

मेले में युवाओं का उत्साह खास तौर पर देखने को मिला। कई युवा महापुरुषों के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक किताबें खरीदते नजर आए। साथ ही विभिन्न विषयों पर हो रही चर्चाओं में भी युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

अंतिम दिन होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम…

मेले के अंतिम दिन 10 फरवरी को संवैधानिक मूल्यों पर टॉक शो, लेखन कार्यशाला, ओपन माइक, गजल, लोक नृत्य और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना उद्देश्य…

आयोजन का मुख्य उद्देश्य पाली शहर में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना, साहित्यिक संवाद को मजबूत करना और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देना है। पाली साहित्य संगम पुस्तक मेला इस दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बनकर उभरा है, जो शहर को ज्ञान और संस्कृति से जोड़ने का काम कर रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित सृजन संगठन प्रक्षिशण कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना

सोजत के मुख्य बाजार में ज्वैलरी शॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान।