पाली 10 फरवरी 2026, दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में आज राजस्थान सहित
आठ राज्यों के कांग्रेस नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत ट्रेनिंग सेशन कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने
पाली जिले का प्रतिनिधित्व कर सहभागिता की। दिल्ली में आयोजित आज एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और ज़मीनी जुड़ाव को मज़बूत करने को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सेशन के जरिए जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी गई
,कार्यक्रम में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने तथा आमजन के हक़-अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक विषयों सहित सोशल मीडिया संचालन की जानकारी दी, मीडिया में पक्ष रखने के मुद्दे पर प्रभावी टिप्स दिए वंही टीम सेंथिल ने एआईसीसी पोर्टल और एप को ऑपरेट करने की जानकारी दी, ततपश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। आयोजित प्रशिक्षण शिविर में
बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, मीडिया मैनेजमेंट, प्रभावी राजनीतिक संवाद, सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल रणनीति, जनसंपर्क और जन आंदोलनों जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित हुए। प्रशिक्षण शिविर में
राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली सहित राजस्थान के लगभग सभी नव नियुक्त जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। *RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी****

