in

डीएसपी बनीं निशा भटनागर का सोजत में भव्य अभिनंदन, कायस्थ समाज ने जताया गर्व।

सोजत। पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर से पुलिस उप अधीक्षक (जोधपुर) पद पर पदोन्नत हुईं श्रीमती निशा भटनागर के सम्मान में कायस्थ समाज सोजत द्वारा स्थानीय मोदी मोहल्ला स्थित सीताराम सभागार में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पुष्पगुच्छ, शॉल और साफा पहनाकर उनका भावभीना स्वागत किया।

कार्यक्रम कायस्थ समाज के मुख्य संरक्षक दलवीर राय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें समाजसेवी रवींद्र कुमार भटनागर मुख्य अतिथि एवं उदयपुर से आए व्यवसायी राकेश भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप भटनागर एवं जिलाध्यक्ष लोकेश श्रीवास्तव ने कहा कि ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने वाले अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि निशा भटनागर ने अपनी सेवाओं से पूरे कायस्थ समाज को गौरवान्वित किया है।

स्टेट अवॉर्डी शिक्षिका श्रीमती शशिकला माथुर ने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताते हुए निशा भटनागर के कार्यों की सराहना की और उन्हें डीएसपी बनने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती वीणा भटनागर, समाज अध्यक्ष नवनीत राय ‘रुचिर’, अनीता श्रीवास्तव, राकेश भटनागर, चित्रांशी रायजादा, वीरेंद्र लखावत, महेंद्र मेहता, चेतन व्यास व हरीश व्यास सहित कई वक्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन वीणा भटनागर ने दिया, जबकि आभार अनीता श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप भटनागर ने प्रभावी ढंग से किया।

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में निशा भटनागर की उपलब्धि को समाज के लिए गर्व का क्षण बताया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बगड़ी नगर में सजा पोषण मेला, गर्भवती महिलाओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश।

सोजत में NSUI की नई टीम पर जश्न,भागीरथ पुनसा को ब्लॉक अध्यक्ष सोजत और राहुल राठौड़ को नगर अध्यक्ष सोजत बनाया गया ।