सोजत । NSUI सोजत विधानसभा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जश्न मनाया।

NSUI के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई इन नियुक्तियों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पाली जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष गणपत पटेल के नेतृत्व में संगठन विस्तार की बात कही गई।
घोषणा के अनुसार भागीरथ पुनसा को ब्लॉक अध्यक्ष सोजत और राहुल राठौड़ को नगर अध्यक्ष सोजत की जिम्मेदारी सौंपी गई। जैसे ही यह घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।
पटाखे फोड़कर खुशी जताई गई और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। कार्यक्रम में युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई टीम के नेतृत्व में NSUI सोजत क्षेत्र में छात्र हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
कार्यक्रम में दिवेश सामरिया, राकेश तंवर, रुद्राक्ष, दीपांश, प्रकाश, नरेंद्र पुरी, जितेंद्र, अश्लेष, सावरमल, मोंटू, पंकज, नितेश, हितेश सहित कई NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


