सोजत। गर्मी के मौसम में प्यास से जूझते पक्षियों के लिए शहर के सामाजिक संगठन “नुवो सोजत समूह” ने सराहनीय पहल करते हुए परिंडा अभियान की शुरुआत की। स्थानीय स्कूल नंबर-4 में आयोजित बैठक में सदस्यों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने का निर्णय लिया और इसे तुरंत अमल में भी लाया।
50 स्थानों पर लगाए गए परिंडे…
समूह के सदस्यों ने शहर के मंदिरों, पार्कों और स्कूलों सहित करीब 50 स्थानों पर परिंडे लगाए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी की सुविधा मिल सके।
अभियान का हुआ शुभारंभ…
इस अभियान का शुभारंभ सोजत ब्लॉक के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नं.-4 की प्रधानाध्यापिका सुमन हलकिया ने किया।
दोनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
समूह सदस्य “परिंडा मित्र” बनकर निभाएंगे जिम्मेदारी…
सिर्फ परिंडे लगाने तक ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल के लिए समूह के सदस्य “परिंडा मित्र” भी बने हैं।
ये सदस्य पूरे गर्मी के मौसम में इन परिंडों में पानी भरने और उनकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाएंगे।
बैठक में दी गई विधिक जानकारी…
बैठक के दौरान समूह सदस्य सावलप्रभात व्यास ने सभी को विधिक सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की, जिससे सदस्यों में जागरूकता बढ़ी।
इस अभियान में समूह के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जिसमे दिनेश उज्जवल, विक्रम सिंह, महेंद्र सिंह राव, योगेश कुमार कच्छवाह, टीना चौहान, सोनू सोलंकी, मनीष कुमार, शिवम, जिगर पंवार, संजय माली, खुशवीर,अकरम खान सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
नुवो सोजत समूह की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है, बल्कि समाज को भी जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश देती है।


