पाली, 24 जुलाई।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी पाली की ओर से बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन समाचार पत्रों में बलात्कार, लूटपाट, डकैती, चैन स्नैचिंग और बजरी माफियाओं का आतंक जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल समाप्त हो चुका है।
लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिसीमन के नाम पर बार-बार टाले जा रहे हैं। इन संस्थाओं का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है, लेकिन सरकार चुनाव करवाने की संवैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने प्राइवेट कंपनियों द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का भी विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा प्रत्याशी खुशवीर सिंह जोजावर, सुमेरपुर प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव शोभा सोलंकी, प्रदेश सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पाली ब्लॉक अध्यक्ष जीवराज बोराणा, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, वरिष्ठ नेता जब्बरसिंह राजपुरोहित, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, एडवोकेट चन्द्रभानु सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक चौहान ने यह जानकारी दी।)