in

विश्व आदिवासी दिवस पर भील-मीणा समाज ने निकाली रैली, की छात्रावास की मांग

समीर गौरी की रिपोर्ट।

पाली, 10 अगस्त 2025: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार 09 अगस्त 2025 को भील-मीणा समाज ने नया बस स्टैंड से अंबेडकर सर्किल तक एक विशाल रैली निकाली। रैली में महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और सूरजपोल चौराहे पर भूरिया बाबा जी के गीतों पर आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया।

श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनरूपराम डेडा ने बताया कि मारवाड़ का आदिवासी समाज राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए समाज ने जिला मुख्यालय पर आदिवासी आवासीय विद्यालय और एकलव्य छात्रावास की स्थापना की मांग की है।

रैली के बाद मीणा समाज भवन, पाली के अध्यक्ष जगदीश मंडिया और अन्य पदाधिकारियों ने एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम संयोजक खीमसिंह मीणा देसूरी और एडवोकेट विरमाराम गुरडाई ने बताया कि मीणा समाज को अभी तक जिला मुख्यालय पर छात्रावास के लिए भूमि आवंटित नहीं हुई है। उन्होंने राजस्थान सरकार से शीघ्र भूमि आवंटन की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन हरीश मीणा खोड ने किया। इस अवसर पर सचिव पेमाराम खोड, उपाध्यक्ष नारायण गुड़ा एंडला, कोषाध्यक्ष भभूताराम बाला, पुखराज बिठुडा पिरान, मांगीलाल, हरीश बाला, राष्ट्रीय युवा मीणा महासभा के सचिव गिरधारी लाल डेडा, वजाराम रूपावास, देवेंद्र गुडा एंदला, विनोद भील बांढाई, महिला जिला अध्यक्ष डाली देवी, दिव्यांशी, पूजा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कैप्शन: विश्व आदिवासी दिवस पर भील-मीणा समाज की रैली में पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ छात्रावास की मांग की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में राखी पर उमड़ा जनसैलाब ओम बन्ना के धाम: बहनों ने बुलेट वाले बाबा को बांधी राखी,देशी के साथ विदेशी बहने भी पहुँची धाम।

पाली में आधुनिक सुविधाओं से लैस भाजपा कार्यालय का निर्माण अंतिम चरण में, प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरक्षण -दिये आवश्यक दिशा निर्देश।