in

खैरवा में ईद मिलादुन्नबी का जश्न धूमधाम से मनाया गया।

खैरवा में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अमन और भाईचारे के साथ सम्पन्न

खैरवा। ईद मिलाद-उन-नबी का जश्न खैरवा में बड़े हर्षोल्लास और अमन-चैन के साथ मनाया गया। वक्फ बोर्ड पाली के उपाध्यक्ष वजीर खान कायमखानी ने बताया कि ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।

अंजुमन गुलशने तेयबा कमेटी के सदर व नायब सदर ने आए हुए मेहमानों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी और गणमान्य अतिथि श्रीमान सुरेश देवाराम धर्मावत, जबर सिंह राजपुरोहित, भगवत सिंह भाटी, कन्हैया लाल मेवाड़ा, आरआई भरत सिंह, पटवारी ब्रजपाल सिंह, पाली सदर सीआई सहदेव चौधरी, खैरवा चौकी प्रभारी नरपत सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुस्लिम समाज की ओर से सदर हाजी बुदु खान, लतिफ खान, हाजी हनिफ खान पठान, रज्जब खान, गफ्फार खान, अनवर भाटी, आरिफ खान, मोहम्मद शरिफ, शाहरूख खान पठान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में खेल जगत और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुस्लिम समाज के बच्चों को भी सम्मानित किया गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: अंजुमन हिमायत-ए-इस्लाम कमेटी ने ईद मिलादुन्नबी पर किया तकरीरी कार्यक्रम, पत्रकार जाहिद गौरी का किया स्वागत।

पाली में टेन्ट व्यवसायियों का भव्य महाअधिवेशन, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि।