पाली। शहर में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखावत नगर निवासी 22 वर्षीय संजय पुत्र किशनलाल जोशी बुलेट बाइक से हाउसिंग बोर्ड से रामदेव रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक संजय एक छात्र था। जैसे ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बेटे का शव देखा, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में मातम पसर गया और हर आंख नम हो गई।
फिलहाल पुलिस स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही

