*पाली/मांडल *****मांडल स्कूल में भामाशाह की ओर से पाठ्य सामग्री वितरित*

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माण्डल तहसील – रानी में भामाशाह पेमाराम जी प्रजापत निवासी मांडल की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई | इस मौके पर अतिथि के रूप में पधारे वरिष्ठ समाजसेवी गोरधनलाल प्रजापत के द्वारा पाठ्य सामग्री बच्चों को वितरित की गई|इस मौके पर अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी गोरधनलाल प्रजापत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की सच्ची ताकत हैं,साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्हीं बच्चों में से उच्च स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे व देश को एक नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे| प्रजापत ने बच्चों को देश का भविष्य बतातें हुए कहा कि यही आगे जाकर भारत का नाम रोशन करेंगे।इस मौके पर समाजसेवी प्रजापत ने बताया कि भामाशाह पेमा राम जी प्रजापत जैसी शख्सियत हर जिले में हो जिससे बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायता मिले।इस मौके पर विद्यालय परिवार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे|*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी***********
