in

पाली में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, जोधपुर जाते समय रास्ते में हुई मौत।

पाली। जिले के निकटवर्ती ढोला गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माण कार्य कर रहा एक युवक तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बालराई (गुड़ा एंदला) निवासी 25 वर्षीय नितेश पुत्र गुलाबराम निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा था। इसी दौरान आरसीसी भरने का काम चल रहा था, तभी अचानक तीसरी मंजिल पर बन रही दीवार भरभराकर गिर गई।

दीवार गिरने से नितेश का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 35 फीट की ऊंचाई से सीधे सिर के बल नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसे के दौरान तीसरी मंजिल की दीवार भी उसके ऊपर आ गिरी, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही नितेश ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 9वीं की छात्रा का पैर फ्रैक्चर, ट्रोमा वार्ड में भर्ती।