in

पाली पुलिस की बड़ी कामयाबी: 20 दिन बाद डोडा-पोस्त तस्कर गिरफ्तार, वारदात कबूली।

पाली। पाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 दिन पहले डोडा-पोस्त से भरी कार छोड़कर फरार हुए तस्कर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के बाद आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।

सदर थानाप्रभारी कपूराराम चौधरी ने बताया कि 24 फरवरी को रोहट थाना क्षेत्र में एक कार पलट गई थी।

हादसे के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया था। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 166.250 किलो डोडा-पोस्त भरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।

सीसीटीवी और मुखबिर से मिला सुराग…

मामले की जांच सदर थाना पुलिस को सौंपी गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की और 15 मार्च को उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में कबूली वारदात…

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय गुरविन्द्र पुत्र तेजाराम निवासी डारो का बास, अरटिया खुर्द, भोलपागढ़ (जोधपुर ग्रामीण) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने डोडा-पोस्त से भरी कार छोड़कर फरार होने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता को नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में नशा तस्करों पर बड़ा वार: 530 किलो डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त, तस्कर फरार।