in

पाली में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी वॉरियर्स का ‘संगम’: हौसले, उम्मीद और साथ का अनोखा उत्सव।

पाली। शहर के मंडिया रोड स्थित श्री गुरु पुष्कर जैन साधना केंद्र में शनिवार को मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहे वॉरियर्स और उनके परिवारों के लिए राज्य स्तरीय स्नेह मिलन ‘संगम– ए सेलिब्रेशन ऑफ टुगेदरनेस’ का आयोजन हुआ। स्वावलंबन फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिले में इस तरह का यह पहला आयोजन रहा, जो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला।

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. वैभव भंडारी ने बताया कि ‘संगम’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी वॉरियर्स और उनके परिवारों को एक मंच पर लाने का प्रयास है, ताकि वे आपस में जुड़कर अपने अनुभव साझा कर सकें और एक-दूसरे से प्रेरणा ले सकें। अंत में धन्यवाद ज्ञापन टीकम सोनी ने दिया।

विविध गतिविधियों से बढ़ाया आत्मविश्वास..

कार्यक्रम में प्रेरक अनुभव साझा सत्र, समूह संवाद, व्हीलचेयर रेस, कला व प्रतिभा प्रदर्शन, संगीत और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुनील परिहार ने शानदार डांस प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया।

इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज से जुड़ाव का एहसास कराना रहा।

विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी...

अभिभावकों और देखभाल करने वालों के लिए विशेष संवाद सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें एम्स जोधपुर के विशेषज्ञों ने दुर्लभ बीमारियों के शुरुआती निदान, उपचार और देखभाल पर मार्गदर्शन दिया।

डॉ. नितिन, डॉ. दौलत सिंह शेखावत और डॉ. अनीश मायनानी ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाएं दूर कीं।

जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी...

कार्यक्रम में एडीजे विक्रम सिंह भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, मांगीलाल मुनोत, कांतिलाल छाजेड़, यशपाल सिंह कुम्पावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सेवा और सहयोग का अनूठा उदाहरण…

कार्यक्रम में भाग्यलक्ष्मी वैष्णव द्वारा विशेष कैप्स तैयार की गईं, जबकि कृष्णा राजपुरोहित ने फेस पेंटिंग की। आयोजन स्थल पर व्हीलचेयर, आवागमन, भोजन और विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे सभी प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं की जानकारी…

प्रतिभागियों के लिए रक्त जांच, नेत्र जांच, आनुवंशिक परीक्षण सहित अन्य स्वास्थ्य जांचें भी की गईं। विशेषज्ञों ने दुर्लभ रोग नीति, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में रंगीन पानी पर सख्ती: रिटायर्ड जस्टिस की फटकार के बाद 3 फैक्ट्रियां सीज।

सोजत रोड़: ट्रांसफार्मर पर काम करते समय गिरा कर्मचारी, सिर में गंभीर चोट — किया जोधपुर रेफर।