in

पाली में पहली बार विधायक सेवा केंद्र शुरू: अब आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।

पाली। शहर के सिंचाई विभाग परिसर में शनिवार दोपहर एक नई पहल के तहत विधायक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भीमराज भाटी और उनकी पत्नी कन्यादेवी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

पाली के इतिहास में पहली पहल…

विधायक भीमराज भाटी ने बताया कि पाली में पहली बार विधायक सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है। इसके लिए उन्होंने विधानसभा स्पीकर से चर्चा की थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्थान उपलब्ध कराया। यह केंद्र आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में काम करेगा।

सप्ताह में दो दिन खुद सुनेंगे समस्याएं…

विधायक भाटी ने बताया कि सेवा केंद्र में दो स्टाफ सदस्य नियमित रूप से मौजूद रहेंगे, जो लोगों की शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं सप्ताह में दो दिन यहां बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय करेंगे। जरूरत पड़ने पर वे स्वयं लोगों के साथ मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करवाएंगे।

सुविधाओं से सुसज्जित केंद्र…

सेवा केंद्र में एक हॉल, एक चैंबर, शौचालय तथा लोगों के बैठने के लिए करीब 20 कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, संगीता बेनीवाल, खेतसिंह मेड़तिया, प्रदीप हिंगड़, हकीम भाई, मेहबूब टी, जोगाराम सोलंकी, कृपाशंकर त्रिवेदी, भागीरथसिंह राजपुरोहित, यशपाल सिंह कुम्पावत सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

यह विधायक सेवा केंद्र पाली के नागरिकों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, जहां उनकी समस्याओं को सीधे जनप्रतिनिधि और प्रशासन तक पहुंचाकर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत रोड़: ट्रांसफार्मर पर काम करते समय गिरा कर्मचारी, सिर में गंभीर चोट — किया जोधपुर रेफर।

कल आएगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, छात्रों की धड़कनें तेज-12वीं कक्षा का परिणाम भी जल्द।