पाली: शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इसका प्रमाण एक बार फिर पाली के होनहार छात्र पुलकित सोलंकी ने दे दिया है। वन्दे मातरम स्कूल के छात्र पुलकित सोलंकी पुत्र श्री प्रीतम सोलंकी ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है, बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है।
पुलकित की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और परिजनों में खुशी की लहर है। परिजनों ने बताया कि पुलकित शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों और मित्रों द्वारा लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। पुलकित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

