जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट को 7 नए एडिशनल न्यायाधीश मिले हैं। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नए नियुक्त जजों में 6 अधिवक्ता कोटे से और 1 न्यायिक सेवा कोटे से हैं। इस नियुक्ति से हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या अब 43 हो गई है।
इनका हुआ चयन:
जोधपुर से अधिवक्ता संजीत पुरोहित
जयपुर हाईकोर्ट से अधिवक्ता बलजिंदर सिंह सिद्धू, विपिन गुप्ता, अनुरूप सिंघी, संदीप तनेजा और रवि चिरानिया
न्यायिक अधिकारी कोटे से संगीता शर्मा को एडिशनल जज नियुक्त किया गया है।
कल होगा शपथ ग्रहण समारोह
राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जोधपुर में कल इन सभी नव नियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। शपथ दिलाने की जिम्मेदारी मुख्य न्यायाधीश निभाएंगे।
इस नियुक्ति से राजस्थान हाईकोर्ट को मामलों की सुनवाई में तेजी लाने में सहायता मिलेगी और लंबित मामलों के निपटारे में सुधार आने की उम्मीद है।


