in

सोजत: 12वीं विज्ञान में कृष्णा चौहान ने 97.20% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, डॉक्टर बनने का सपना।

सोजत। राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजत की मेधावी छात्रा कृष्णा चौहान (पुत्री देवी कैलाश चौहान) ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा (विज्ञान संकाय) के घोषित परिणाम में 97.20 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे सोजत क्षेत्र में खुशी की लहर है।

कृष्णा चौहान का लक्ष्य आगे चलकर डॉक्टर बनना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी अध्यापिका माता देवी चौहान एवं विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। कृष्णा नियमित रूप से प्रतिदिन करीब 6 घंटे अध्ययन करती हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत सुनने और गृह कार्यों में भी रुचि है, जिससे उनका संतुलित व्यक्तित्व झलकता है।

कृष्णा की इस शानदार सफलता पर क्षेत्र की विधायिका श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, अभिनव कलामंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, विद्यालय निदेशक किशनाराम चौधरी, वीरेंद्र सिंह लखावत, ओम प्रकाश गुरु, रामलाल टांक, ओम प्रकाश टांक, प्रेम टांक, ताराचंद गहलोत सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वन्दे मातरम् स्कूल की बेटियों का कमाल: किसी के पिता मैकेनिक तो किसी की मां करती है नगीने जड़ने का काम, संघर्षों को मात दे चूमा सफलता का शिखर

राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ अप्रैल की शुरुआत, आज भी अलर्ट: ओलों से फसलों को नुकसान, आगे भी बदलेगा मौसम।