in

राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ अप्रैल की शुरुआत, आज भी अलर्ट: ओलों से फसलों को नुकसान, आगे भी बदलेगा मौसम।

जयपुर। राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के साथ हो रही है। बुधवार सुबह राजधानी जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में घने काले बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आज भी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 2 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू होगा।

कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि…

पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर और टोंक सहित 10 से अधिक जिलों में दोपहर बाद मौसम बदला।

सुबह जहां आसमान साफ था, वहीं दोपहर तक बादल छा गए और कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

हनुमानगढ़, चूरू और श्रीगंगानगर के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं राजधानी जयपुर के आसपास भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत..

मंगलवार को कोटा और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान क्रमशः 37.9 और 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

फसलों को नुकसान

लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से नागौर, डीडवाना-कुचामन सहित कई जिलों में रबी की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

आगे कैसा रहेगा मौसम..?

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 4 अप्रैल तक प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ऐसे में अप्रैल के शुरुआती दिनों में मौसम का यह बदला मिजाज जारी रहने के आसार

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: 12वीं विज्ञान में कृष्णा चौहान ने 97.20% अंक हासिल कर बढ़ाया मान, डॉक्टर बनने का सपना।