in

सोजत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पेंशनर्स समाज में खुशी की लहर, सोजत पेंशनर समाज अध्यक्ष मोयल शामिल हुए 80 प्लस क्लब मे शामिल।

सोजत। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले को लेकर स्थानीय पेंशनर समाज भवन में पेंशनर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे उनके अधिकारों और सम्मान की बहाली का ऐतिहासिक कदम बताया।

पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश द्वारा पेंशनर्स के पक्ष में सुनाया गया सम्मानजनक फैसला बेहद सराहनीय है। इस निर्णय से सभी पेंशनर्स के चेहरों पर खुशी लौट आई है।

सचिव रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि संसद में लाए गए विधेयक पर न्यायालय के फैसले के बाद अब पेंशनर्स को कर्मचारियों के समान सभी लाभ और भत्ते देय होंगे, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूती मिलेगी।

चेतन व्यास ने कहा कि इस फैसले से पेंशनर्स का आत्मसम्मान पुनः स्थापित हुआ है। न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि पेंशनर्स को मिलने वाले लाभ उनके वर्षों की सेवा का प्रतिफल हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में कम नहीं किया जा सकता।

पेंशनर सत्तु सिंह भाटी ने भी फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया।

इस अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल के 80 प्लस क्लब में शामिल होने पर उनका मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में फौजी अशोक सेन, शंकर लाल पारीक, डॉ. रशीद गौरी, भंवर सिंह, मोहम्मद यासीन सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान में आंधी-बारिश के साथ अप्रैल की शुरुआत, आज भी अलर्ट: ओलों से फसलों को नुकसान, आगे भी बदलेगा मौसम।

पाली में मवेशी के अवशेष मिलने पर बवाल, 2 घंटे जाम; पुलिस ने खुलवाया रास्ता।