in

पाली में मवेशी के अवशेष मिलने पर बवाल, 2 घंटे जाम; पुलिस ने खुलवाया रास्ता।

पाली। शहर में सोमवार को मवेशी के अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने हाऊसिंग बोर्ड की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस-प्रशासन के सख्त रुख के बाद रास्ता खुलवाया जा सका।

नहर किनारे मिले अवशेष, फैली नाराजगी…

घटना पाली शहर के चादर वाले बालाजी मंदिर के पास की है, जहां से गुजर रही नहर के किनारे एक मवेशी का सिर अलग पड़ा मिला, जबकि अन्य अवशेष एक कट्टे में मिले। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौभक्त मौके पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे।

चौराहे पर जाम, जमकर नारेबाजी...

आक्रोशित लोगों ने मंदिर के पास स्थित चौराहे पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सीओ सिटी मदन सिंह, सीओ किशोर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया।

अवशेष पशु चिकित्सालय भेजे गए...

औद्योगिक थाना प्रभारी निरमा विश्नोई के निर्देशन में पुलिस ने मवेशी के अवशेष एकत्रित कर जांच के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

मौके पर तहसीलदार कल्पेश जैन भी पहुंचे और लोगों से बातचीत कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद वे भटवाड़ा के बाहर हाऊसिंग बोर्ड रोड पर बैठ गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आखिरकार पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को हटाया और यातायात बहाल कराया।

निष्पक्ष जांच की मांग…

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि पहले भी मस्तान बाबा क्षेत्र में इस तरह के अवशेष मिल चुके हैं, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ये लोग रहे मौजूद..

विरोध प्रदर्शन में कैलाश कुमावत, महेश वैष्णव, विष्णु रावल, मानसिंह विश्नोई, तुलसीदास, प्रमोद गौड़, श्रवण भीलवाड़ा, सचिन राजपूत, गोविंद मेघवाल, हितेश सहित कई गौभक्त मौजूद

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पेंशनर्स समाज में खुशी की लहर, सोजत पेंशनर समाज अध्यक्ष मोयल शामिल हुए 80 प्लस क्लब मे शामिल।

पाली: कात्यायनी विद्यालय में मेधावियों का भव्य सम्मान, सोनल कंवर बनीं टॉपर।