पाली। सूर्या कॉलोनी, नयागांव स्थित कात्यायनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं (कला, विज्ञान, कृषि विज्ञान व वाणिज्य संकाय) के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में विद्यालय के संचालक भीमसिंह राठौड़ एवं सह-संचालक कल्याणसिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा सोनल कंवर को 5100 रुपये का चेक प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा 93.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली यशवंती चौधरी और सुहेबा, 93.40 प्रतिशत अंक लाने वाले मुकेश सीरवी, 93.20 प्रतिशत की दिक्षा जोगावत, 92.17 प्रतिशत की हेमलता चौधरी, 91 प्रतिशत के प्रेमदीप मेघवाल तथा 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली ज्योति को 1100-1100 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन लाल सोनल ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं करियर के प्रति जागरूक करते हुए निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल रहा।
अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह ने सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


