in ,

पूर्व मंत्री पर टूटा दुखों का पहाड़, अस्पताल में पत्नी ने तोड़ा दम; अभी ED की कस्टडी में हैं महेश जोशी।

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी का सोमवार सुबह 10:47 बजे निधन हो गया। वे पिछले 15 दिनों से जयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी दोनों किडनियां फेल हो गई थीं। वे कोमा में थीं और जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही थीं।

इस दुखद समय के दौरान महेश जोशी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में थे। उन्हें 24 अप्रैल 2025 को जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीते रविवार को ED अधिकारियों ने मानवीय आधार पर उन्हें अस्पताल ले जाकर अपनी पत्नी से मिलवाया था। इसके बाद महेश जोशी ने कोर्ट से अंतरिम जमानत की मांग की थी।

सोमवार, 28 अप्रैल को जोशी को चार दिन की ED रिमांड के बाद PMLA मामलों की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। अपनी पत्नी की गंभीर हालत का हवाला देते हुए उन्होंने 12 दिन की अंतरिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 4 दिन की अंतरिम जमानत दी है, ताकि वे इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ रह सकें।

इस बीच, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए कहा, “पूर्व मंत्री श्री महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी जोशी का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। इस कठिन घड़ी में हम परिवार के साथ हैं।”

JJM घोटाले में फंसे हैं महेश जोशी-

महेश जोशी को जल जीवन मिशन के 900 करोड़ रुपये के घोटाले में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों के आधार पर टेंडर जारी किए गए और इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हुआ। ED के अनुसार, जोशी के करीबी सहयोगी संजय बड़ाया ने उनके निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर की थी। गिरफ्तारी से पहले जोशी ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि उन्होंने कोई अनियमितता नहीं की और कानून पर उन्हें पूरा भरोसा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में विदेशी नागरिकों को ढूंढने के लिए जारी सर्च अभियान के दौरान एसपी ने बिजनेसमैन की ली मीटिंग, पाली में लॉन्ग टर्म विजा पर रह रहे हैं 28 पाकिस्तान।

पाली: अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरे में आग लगाने से पुरे क्षेत्र में जबरदस्त धुआं होने व प्रदुषण फैलने से मची अफरा तफरी।