in

चुनाव आयोग ने SIR की समय सीमा बढ़ाई, अंतिम मतदाता सूची अब 14 फरवरी 2026 को।

चुनाव आयोग ने देशभर में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आयोग ने बताया कि अब अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

 

पहले निर्धारित एन्यूमरेशन पीरियड (वोटर वेरिफिकेशन) 4 दिसंबर तक था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। वहीं, पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अब 9 दिसंबर की जगह 16 दिसंबर को जारी होगी।

 

12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहा रिविजन..

बिहार में प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर से SIR चल रहा है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची का व्यापक रूप से अपडेट किया जा रहा है। नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं और पुराने रिकॉर्ड में सुधार किए जा रहे हैं।

 

99.53% फॉर्म लोगों तक पहुंचाए..

आयोग के अनुसार, 51 करोड़ मतदाताओं के लिए तैयार किए गए गणना फॉर्म में से 99.53% फॉर्म लोगों के घरों तक पहुंच चुके हैं।

 

इनमें से लगभग 79% फॉर्म का डिजिटलीकरण भी पूरा हो चुका है। इसका मतलब है कि BLO द्वारा घर-घर से जुटाई गई जानकारी को ऑनलाइन सिस्टम में दर्ज किया जा चुका है।

 

चुनाव आयोग का कहना है कि बढ़ाई गई समय सीमा से मतदाता सूची को और अधिक सटीक व व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देसूरी ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर फिर फूटा विवाद, ग्रामीणों की बैठक रही बेनतीजा।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर: बादल–बूंदाबांदी से मौसम बदला, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट।