in

पाली: शिवपुरा में मधुमक्खियों का हमला: खेत में चाय बना रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 घायल।

पाली/शिवपुरा। जिले के शिवपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक किसान परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे खेत में अफरा-तफरी मच गई।

परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा और पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शिवपुरा गांव में एक किसान परिवार खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। काम के दौरान परिवार के सदस्य पास ही एक पेड़ के नीचे चूल्हे पर चाय बना रहे थे। इसी दौरान चूल्हे का धुआं पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया, जिससे मधुमक्खियां भड़क उठीं और अचानक हमला कर दिया।

हमले के बाद खेत में हड़कंप मच गया और सभी लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों ने कई लोगों को काट लिया।

5 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

घटना में शिवपुरा निवासी मनोहर देवी पत्नी विरम राम, सरिता पत्नी विनोद, विनोद पुत्र विरम राम, गीता पत्नी राकेश कुमार और राकेश पुत्र विरम राम घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

गनीमत रही कि समय रहते घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: नशे में पकड़ा गया ड्राइवर पुलिस कस्टडी से ट्रेलर लेकर फरार, सांडेराव में वापस पकड़ा-किया कोर्ट मे पेश।