in

पाली: नशे में पकड़ा गया ड्राइवर पुलिस कस्टडी से ट्रेलर लेकर फरार, सांडेराव में वापस पकड़ा-किया कोर्ट मे पेश।

पाली/सांडेराव। पाली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां नशे में ट्रेलर चलाते पकड़ा गया ड्राइवर पुलिस कस्टडी से ही ट्रेलर लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस की सतर्कता से आरोपी ज्यादा दूर नहीं भाग सका और सांडेराव के पास पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आरोपी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने 13 मार्च की रात ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के पास कार्रवाई करते हुए नशे में ट्रेलर चला रहे ड्राइवर को पकड़ा था। आरोपी की पहचान अलवर जिले के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय रोशन पुत्र सीताराम के रूप में हुई।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने के बाहर खड़ा कर दिया था। लेकिन कुछ समय बाद आरोपी मौका देखकर ट्रेलर की दूसरी चाबी लेकर आया और चुपके से ट्रेलर स्टार्ट कर फरार हो गया।

घटना का पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए और तुरंत अलर्ट जारी कर उसकी तलाश शुरू की गई।

पीछा कर सांडेराव में दबोचा…

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और सांडेराव के पास ट्रेलर को पकड़ लिया। इस दौरान ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला, वहीं आरोपी भी घायल हो गया।

कोर्ट में पेश, भेजा गया जेल…

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के बाद 15 मार्च को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग,फेब्रिक्स फैक्ट्री मे लगी आग- एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू।

पाली: शिवपुरा में मधुमक्खियों का हमला: खेत में चाय बना रहे परिवार पर टूटा कहर, 5 घायल।