पाली। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आईटीआई रोड स्थित गोगड़ फेब्रिक्स फैक्ट्री के फर्माटेक हिस्से में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस दौरान फैक्ट्री के मजदूरों ने भी आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आग बुझाने की कार्रवाई में अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के नेतृत्व में पारस गहलोत, कमल किशोर, राहुल, योगेंद्र, रेखा, लक्ष्मी, सारिका, सुमेर, महेंद्र, ढलाराम, दिनेश, प्रमोद और भारत सहित पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


