पाली/रानी। घटना जिले के रानी क्षेत्र के दादाई गांव कि है, गांव एक दर्दनाक हादसे में 10 साल की मासूम बच्ची आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना दादाई गांव की है, जहां गुरुवार शाम पूजा के दौरान यह हादसा हुआ।
कैसे हुआ हादसा...
जानकारी के अनुसार, गांव में गौतम कुमार के घर पर माताजी की ज्योत जलाई जा रही थी और पूजा-पाठ चल रहा था। इसी दौरान 10 वर्षीय दीपिका पास में खड़ी थी। अचानक उसकी लंबी फ्रॉक में ज्योत से आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
मची अफरा-तफरी…
आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत आग बुझाकर बच्ची को बचाया, लेकिन तब तक उसके दोनों पैर गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
अस्पताल में भर्ती…
घटना के बाद परिजन बच्ची को तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।
सावधानी की जरूरत…
इस हादसे ने पूजा-पाठ के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया है, खासकर जब छोटे बच्चे आसपास मौजूद हों।
फिलहाल परिवार में चिंता का माहौल है, वहीं सभी बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


