पाली शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की। मामला नवलखा रोड स्थित भीस्तियों की गली का है, जहां अवैध रंगाई-छपाई की शिकायत पर निगम टीम ने छापेमारी की।

शिकायत के बाद कार्रवाई…
मिली जानकारी के अनुसार, दो घरों में होदियों (टंकियों) के अंदर रंगीन पानी जमा कर कपड़ों की रंगाई की जा रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
संदिग्ध सामग्री जब्त…
जांच के दौरान दोनों मकानों में रंगाई-छपाई से जुड़ा सामान और रंगीन पानी पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध सामग्री जब्त कर ली।
दो स्थान किए सील…
नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर नगर निगम ने दोनों घरों को सील कर दिया, ताकि आगे अवैध कार्य न हो सके।
सख्ती जारी रहेगी..
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं प्रशासन की सख्ती से लोगों में जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।


