in

पाली में फिर बम धमकी से हड़कंप, डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस खाली कराए गए।

पाली। शहर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुराना बस स्टैंड के पास स्थित डाकघर और पासपोर्ट केंद्र को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही दोनों कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों ने तत्काल काम बंद कर बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को खाली कराकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस, बम निरोधक दस्ता मौके पर…

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता भी मौके पर बुलाया गया है, जो हर एंगल से जांच कर रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरी सावधानी बरती जा रही है।

17 दिन पहले भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि करीब 17 दिन पहले भी इसी डाकघर और पासपोर्ट केंद्र को इसी तरह ईमेल के जरिए बम धमकी मिली थी। लगातार दूसरी बार मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

 

साइबर टीम ने शुरू की जांच…

पुलिस की साइबर टीम ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

सेवाएं बंद, लोगों को परेशानी…

सुरक्षा कारणों से डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय का काम फिलहाल बंद कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में बड़ी कार्रवाई: अवैध रंगाई-छपाई पर निगम का छापा, दो मकान सील।

पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी का पाली में भव्य स्वागत; संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा