in

पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी का पाली में भव्य स्वागत; संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

पाली | डिजिटल डेस्क राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी के एक दिवसीय पाली दौरे के दौरान आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मण्डल अध्यक्ष भेराराम गुर्जर के नेतृत्व में पणिहारी होटल पर पूर्व मंत्री का माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत किया गया।

संगठन विस्तार पर मंथन

स्वागत समारोह के पश्चात राजेंद्र चौधरी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित निम्बाड़ा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला और शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आगामी रणनीतियों और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ई-व्हीकल शोरूम का किया उद्घाटन

अपने प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री ने श्री हरि मोटर्स इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल वाहनों के महत्व पर प्रकाश डाला।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महासचिव मांगु सिंह दुदावत, सरपंच गोवर्धन राम बढ़िया, पंचायत समिति सदस्य रिया हाजी खान, प्रदेश सचिव (ओबीसी प्रकोष्ठ) हाजी उमरुद्दीन, सादिक खलीफा, गुमान राम खोजा, इन्साफ सोलंकी, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव निलम बिड़ला और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में फिर बम धमकी से हड़कंप, डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस खाली कराए गए।