in

पाली में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर मौत।

पाली। जिले में अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अजमेर से नया ट्रैक्टर लेकर सुमेरपुर डिलीवरी के लिए जा रहा था।

15 फीट दूर जा गिरा ड्राइवर

गुंदोज चौकी प्रभारी समुंदर सिंह के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5 बजे हाथलाई के पास हुआ। ट्रैक्टर सुमेरपुर की ओर जा रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वाहन बीच सड़क में पलट गया।

हादसे के दौरान ड्राइवर उछलकर करीब 15 फीट दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान, परिजनों को सूचना…

मृतक की पहचान नंगलाप्रसादी (कोसीकला) निवासी 70 वर्षीय लेखी पुत्र केवलराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को गुंदोज अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया और पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी।

डिलीवरी के दौरान हुआ हादसा…

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ट्रैक्टर कंपनी में कार्यरत था और अजमेर से नया ट्रैक्टर लेकर सुमेरपुर डिलीवरी के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर नया होने के कारण संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यातायात बाधित, फिर किया बहाल...

हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क के बीच पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को हटवाकर रास्ता साफ कराया। बाद में यातायात सुचारू कर दिया गया।

फिलहाल ट्रैक्टर को गुंदोज चौकी में सुरक्षित रखवाया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सीवरेज समस्या हुई विकराल: सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, बीमारियों का खतरा बढ़ा।

पाली में नायरा के पेट्रोल-डीजल महंगे: 40 पंपों पर बढ़े दाम, डीलर्स ने जताया विरोध।