पाली | राजेंद्र नगर स्थित ग्रामीण वैष्णव चतुः संप्रदाय की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 29 मार्च 2026 को संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक के दौरान पिछले वर्ष का आय-व्यय (लेखा-जोखा) पारदर्शी रूप से सभी सदस्यों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा का मुख्य आकर्षण नए अध्यक्ष का चुनाव रहा, जिसमें समाज बंधुओं ने एकमत होकर श्री नंदकिशोर रामरावली (हेमलियावास) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्री घेवरदास, श्री सत्यनारायण रेपड़ावास, श्री सत्यप्रकाश निम्बली, श्री मनमोहन निंबार्क, श्री भीकम दास, श्री खीम दास, श्रीकिशन, श्री अरुण और श्री प्रद्युमन सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंदकिशोर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट करने और प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

