पाली। भारतीय जनता पार्टी, केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पाली जिले में अपना 46वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाने जा रही है। जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी अपनी रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएगी।
जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसकी जिम्मेदारी जिला संयोजक दिग्विजयसिंह राठौड़ और सहसंयोजक भवरलाल सैणचा, दीपक भाटी व जयवर्धन रांकावत को सौंपी गई है।
ये रहेंगे मुख्य कार्यक्रम:
6-7 अप्रैल: बूथ, मंडल और जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों सहित प्रमुख जनप्रतिनिधियों के आवास पर भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा।
8-9 अप्रैल: जिले में सक्रिय सदस्य सम्मेलनों का आयोजन होगा, जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की जाएगी।
7-13 अप्रैल: पार्टी के कार्यकर्ता ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत घर-घर संपर्क करेंगे।
14 अप्रैल: स्थापना दिवस पखवाड़े का समापन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के भव्य आयोजन के साथ होगा।
भाजपा कार्यकर्ताओं में स्थापना दिवस को लेकर भारी उत्साह है और जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


