in

सोजत रोड में ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन, गूंजा हर हर महादेव।

सोजत रोड। सुंदरकांड मंडल के तत्वावधान में रविवार को नगर में पहली बार विशाल पुरुष कांवड़ यात्रा का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। ब्रह्मनिष्ठ स्वामी निर्मलस्वरूप महाराज के सान्निध्य में निकाली गई इस पावन यात्रा का समापन महाकालेश्वर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक के साथ हुआ।

प्रातः काल सुकड़ी नदी के पवित्र तट पर हरिद्वार से लाया गया गंगाजल मिलाकर कलशों में भरा गया। इसके पश्चात महाकालेश्वर मंदिर में जल कलशों का पूजन कर विधिवत रूप से यात्रा का शुभारंभ किया गया। धर्मध्वज वाहक शिवराम माली नृत्य करते हुए सबसे आगे चल रहे थे और वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

यात्रा में 111 बाल, युवा और प्रौढ़ कांवड़ियों ने भाग लिया, जो डीजे की भक्ति धुनों पर थिरकते हुए नगर की प्रमुख गलियों और मार्गों से गुजरे। बाल कांवड़ियों की अनुशासित पंक्तियों ने नगरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं और माताओं ने भावविभोर होकर यात्रा का स्वागत किया।

अनिल व्यास, करणसिंह, गजेन्द्र सोनी, नितेश सोनी और रामावतार नाथूसिंह के मार्गदर्शन में निकली इस यात्रा ने नगर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का अनूठा वातावरण निर्मित किया। श्रद्धालु नागरिकों ने रास्ते भर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा पूर्वक स्वागत किया।

स्टेट बैंक चौराहे पर राधारानी महिला मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष कानसिंह का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया गया। यात्रा माली मोहल्ला, फुलाद मार्ग, बगड़ी मार्ग, सुभाष चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुई।

यह आयोजन सोजत रोड की धार्मिक एकता, जनभागीदारी और भक्ति भावना का प्रतीक बन गया, जिसे नगरवासी लंबे समय तक याद रखेंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में भक्ति की महफिल: “एक शाम लखोटिया महादेव के नाम” भजन संध्या का आयोजन आज,देशभर के भजन गायक देगे अपनी प्रस्तुती।

AIMIM ने सोजत विधानसभा में संगठन विस्तार की घोषणा की, नियामत अली बने अध्यक्ष, मोहम्मद वकिल उपाध्यक्ष।