in ,

जोधपुर की पत्रकारिता के पितामह राजकुमार सिंह भंडारी का निधन, शहर सहित पत्रकारिता जगत मे शोक की लहर।

सागरिका जैन की रिपोर्ट।

जोधपुर। शहर के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और दैनिक प्रतिनिधि के संपादक एवं प्रकाशक राजकुमार सिंह भंडारी का मंगलवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन से पत्रकारिता, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में एक युग का अंत हो गया है। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

राजकुमार सिंह भंडारी पिछले कई दशकों से पत्रकारिता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। उन्हें जोधपुर की पत्रकारिता का पितामह कहा जाता था। वे निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रतीक रहे, जिनका लेखन जनहित के मुद्दों को उजागर करने के लिए जाना जाता था।

भंडारी जी का जीवन समाज सेवा, गौसेवा, निर्धनों की मदद और सामाजिक सुधार के लिए समर्पित रहा। वे जैन समाज के प्रमुख सुधारकों में गिने जाते थे। समाज को जागरूक करने, कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में वे हमेशा अग्रणी रहे।

शहर के पत्रकारों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके योगदान को याद करते हुए कई लोगों ने कहा कि “वे सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि समाज के सजग प्रहरी थे।”

उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान सेक्टर-7 के सामने से प्रारंभ होकर सिवांची गेट स्थित स्वर्गाश्रम मोक्षधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राजकुमार सिंह भंडारी जी का जीवन संघर्ष, सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक था। वे अपने कार्यों और सिद्धांतों के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान रोडवेज बसों का किराया 10 फीसदी बढ़ा, आज रात 12 बजे से लागू होगी नयी दरे।

जोधपुर: मोगड़ा गांव हत्याकांड का 36 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार।