राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा कल परिणाम जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आधिकारिक रूप से रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
बोर्ड प्रशासन ने परिणाम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं ताकि छात्रों को बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम मिल सके।
रिजल्ट जारी होने की खबर से छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता का माहौल है। लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र अब अंतिम घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसी के साथ बोर्ड की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम भी इसी महीने जारी किया जा सकता है। ऐसे में 12वीं के छात्रों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
कैसे देखें रिजल्ट:
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकेंगे।


