in

पाली में 40 लाख की ठगी का पर्दाफाश: सस्ता सोना देने के नाम पर दो व्यापारियों को बनाया शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार

पाली जिले में सस्ते सोने का लालच देकर 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस वर्दी में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

सदर थाना प्रभारी कपूराराम के अनुसार, बालोतरा जिले के धोरीमन्ना निवासी सुरेश पुत्र अर्जुनराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि रमेश नाम के युवक ने बाजार से कम कीमत में सोना दिलाने का झांसा दिया।

ऐसे रची गई पूरी साजिश…

18 मार्च को पीड़ितों को पाली के मानपुरा भाकरी रोड पर बुलाया गया। वहां 40 लाख रुपए लेकर एक युवक को उनकी कार में बैठाया गया और कहा गया कि उसके पास सोना है, जिसे चेक कर लें।

इसी दौरान अचानक बुलेट बाइक पर पुलिस वर्दी में दो युवक पहुंचे। उन्होंने कार में बैठे युवक को सोना तस्कर बताते हुए बैग सहित अपने साथ ले लिया और व्यापारियों से कहा कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा, साथ ही उन्हें गवाही देनी होगी।

कुछ ही देर में व्यापारी समझ गए कि उनके साथ ठगी हो चुकी है—न तो सोना मिला और न ही उनके 40 लाख रुपए वापस मिले।

CCTV फुटेज से खुला राज

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

बाबूलाल उर्फ लगड़ा (23) निवासी शेखावत नगर, पाली

रमेश कुमार (30) निवासी आशापुरा स्कूल के पास, औद्योगिक क्षेत्र, पाली

मुंगासिंह (28) निवासी बरार (भीम), राजसमंद

अब भी कई सवाल बाकी…

पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर ठगी की रकम बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस वर्दी पहनकर आए युवक कौन थे। क्या वे भी इसी गिरोह का हिस्सा हैं या अलग से जुड़े हुए हैं—इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दर्दनाक घटना: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल।

पाली: रेप प्रयास के आरोपी को 7 साल का कठोर कारावास,सुबह 5 बजे गार्डन में हुई थी वारदात।